अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में पहुंची एमआरआई मशीन, मिलेगी जांच की सुविधा, नहीं लगानी पड़ेगी मैदानों की दौड़

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सोबन सिंह जीना मेडिकल कालेज अल्मोड़ा में 12 करोड़ रुपये से एमआरआई मशीन पंहुच चुकी है।

मेडिकल कॉलेज में‌ स्थापित होगी एमआरआई मशीन

जिसे स्थापित किया जाएगा। इसके संचालन से अल्मोड़ा के साथ ही पिथौरागढ़, चंपावत व बागेश्वर जिलों की 20 लाख से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। मरीजों के लिए यह एक अच्छी और राहत की खबर है। इससे पहले एमआरआई की सुविधा न मिलने से चारों जिलों के मरीजों को मैदानी क्षेत्रों की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा था। आखिरकार अब लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। जिसके बाद अब मरीजों को एमआरआई जांच के लिए मैदानी क्षेत्रों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।