अल्मोड़ा: थानाध्यक्ष दन्या ने स्कूल में लगाई जागरूकता पाठशाला, विद्यार्थी हुए लाभान्वित, विभिन्न विषयों पर दी जानकारी

प्रदीप कुमार राय,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थाना प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी के क्रम में थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह द्वारा दिनांक 10.02.2023 को जीजीआईसी भेटा बडोली ध्याड़ी दन्या में उपस्थित छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा सत्याग्रह के बारे में जानकारी देकर पालन करने व अपने आसपास के लोगों को पालन कराने हेतु प्रेरित करने को कहा गया।

छात्राओं को किया जागरूक

छात्राओं को महिला सुरक्षा कानून,साइबर व बाल अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी हई साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस एप,गौरा शक्ति,ट्रैफिक आई व उत्तराखण्ड पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। स्कूल की शिक्षिकाओं, महिला स्टाफ व छात्राओं का गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन भी कराया गया।