अल्मोड़ा: इंटरसेप्टर की कार्यवाही, ओवरलोडिंग करने पर 01 डंपर किया सीज

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों,  निरीक्षक यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग करने व ओवरलोडिंग/ओवर सवारी बैठाकर वाले चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामंत द्वारा पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान लोधिया के पास वाहन संख्या- UK01-CA 0688 डंपर को रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक सुनील आर्या निवासी गौलापार,हल्द्वानी द्वारा वाहन में भार क्षमता से लगभग दो गुना माल अधिक परिवहन किया जा रहा था तथा चालक के पास वाहन के कागजात भी मौजूद नहीं थे, जिस पर वाहन को  बिना कागजात व क्षमता से अधिक रेता परिवहन करने पर मौके पर सीज किया गया।