अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। आज कोसी में भारतीय जनता पार्टी हवालबाग मंडल के नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने किया प्रेरित
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को पूरी क्षमता के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रहें उपस्थित
कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष संजय बिष्ट, मंडल मंडल प्रभारी जगदीश तिवारी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा लीला बोरा, जिला उपाध्यक्ष आनंद डंगवाल, मंडल महामंत्री मनीष बिष्ट, सुंदर मटियानी, गोकुल मेहता, जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह बिष्ट, पूरन मुस्यूनी, रामसिंह रावत, सुरेन्द्र मेहता, चन्दन बहुगुणा, प्रकाश बिष्ट, बालम मेहता सहित अनेक ग्राम सभाओ के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं मण्डल के सम्मानित पूर्व पदाधिकारीगण एवं वर्तमान कार्यकारिणी से सभी पदाधिकारी एवं मंंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।