अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यूकेपीएससी परीक्षा में भर्ती धांधली समेत पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर अल्मोड़ा के गांधी पार्क में बेरोजगार युवाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी युवाओं ने धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
युवाओं का धरना प्रदर्शन जारी
इस दौरान धरना सभा पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं को ठगने का काम कर रही है। साथ ही कहा कि लगातार प्रदेश में बेरोजगार बढ़ती जा रही है। लेकिन सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है।
सीबीआई जांच की मांग
जिस पर युवाओं ने भ्रष्टाचार के लिये सख्त कानून बनाने और यूकेपीएससी परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की। इसके अलावा कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
बड़ी संख्या में युवा रहें मौजूद
इस मौके पर धरना प्रदर्शन में विनोद तिवारी, अजय जोशी, अंकित समेत कई युवा मौजूद रहे।