अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। आज महाशिवरात्रि का पर्व है। जिस पर महाशिवरात्रि के पर्व पर आज सभी शिवालियों में बम-बम भोले की गूंज रही। सुबह से ही मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ लगी रही।
महाशिवरात्रि पर्व
आज शिवरात्रि के पावन अवसर पर अल्मोड़ा के विश्वनाथ के शिवालय में प्रात:काल से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। लोगों ने व्रत रखते हुए मंदिरों में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर दूर दराज क्षेत्रों से आये लोगों ने जमकर खरीदारी भी की।
विभिन्न शिवालयों में लगा भक्तों का तांता
इसके अलावा अल्मोड़ा के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की काफी भीड़ रही। महाशिवरात्रि के अवसर पर जागेश्वरधाम में गत शाम से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। आज जागेश्वर धाम में काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को आए आज शनिवार को प्रात:काल से ही यहां के विभिन्न मंदिरों में लोगों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों ने लोगों को सहयोग प्रदान किया।