अल्मोड़ा: एचएनबी स्टेडियम में आयोजित हुई फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, हवालबाग टीम ने जीती ट्रॉफी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एचएनबी स्टेडियम में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अंडर 19 अनुसूचित जाति के बालकों की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई।

हवालबाग ने ट्राफी पर जमाया कब्जा

जिसमें बीते कल शनिवार को मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हवालबाग और स्टेडियम बॉयज के बीच खेला गया।

टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जिसमें हवालबाग ने 2-1 से मैच जीतकर ट्राॅफी अपने नाम की। जिसके बाद विधायक ने दोनों टीमों को पुरस्कार और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल, हरीश कनवाल, मनोज कनवाल, रवीना आर्या, ज्योति फिरमाल, मोनिका बिष्ट, नेहा, सलोनी, कविता आदि मौजूद रहे।