अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में बैठकी होली शुरू, इन होली गीतों ने बांधा समां

अल्मोड़ा में जुड़ी खबर सामने आई है। मार्च में होली शुरू है। जिस पर सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में बैठकी होली का आयोजन शुरू हो गया है।

बैठकी होली का आयोजन

यहां नगर के त्रिपुंरा सुंदरी, हुक्का क्लब और गोविंद आश्रम रानीधारा में देर तक बैठकी होली का गायन किया जा रहा है। जिसमें होल्यारों ने राग काफी, जंगला काफी, विहाग, जैजैवंती, परज, सहाना समेत तमाम रागों पर आधारित होली गाई। इसके अलावा नगर के त्रिपुंरा सुंदरी में होली गायक वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल सनवाल ने राग पीलू में ब्रज में उड़त गुलाल होली…जठन विराजत गंग जय भोले…, आज शिव दूल्हा बने हैं…, राघव पंत ने संवरा मन मोहा मोरा…, अनिरूद्ध ने मूरत देखी उखा ने इन्हन में है चित मोरा मन मोहन मोरा संवरा मन मोहा…, हुक्का क्लब में धीरज साह ने बहुत दिनन में रूठे श्याम को मना लाऊंगी…आदि होली गीत गाए।