अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एबीवीपी के जिला सम्मेलन में स्कूली छात्रों को शामिल किए जाने पर नाराजगी जताई गई है।
एसएसजे परिसर के छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की के नेतृत्व में एडीएम के माध्यम से डीएम को भेजा ज्ञापन
जिस पर गुरुवार को एसएसजे परिसर के छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की के नेतृत्व में एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया के माध्यम से डीएम वंदना सिंह को ज्ञापन भेजा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि बीते 16 फरवरी को अल्मोड़ा में एबीवीपी के जिला सम्मेलन में नगर के सात सरकारी स्कूलों के बच्चों को बुलाया गया था जिसके निर्देश तत्कालीन सीईओ ने स्कूल प्रबंधनों को जारी किए थे। साथ ही ऐसा आदेश जारी करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर नितिन रावत, अमित बिष्ट, बाल विक्रम सिंह रावत, विशाल साह, मयंक जोशी, सौरभ कुमार राज, मनीष बिष्ट, त्रिभुवन, अमन लटवाल आदि मौजूद रहे।