अल्मोड़ा: नगर में लगीं चार हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटों की बत्ती हो जाएगी बंद, जानें वजह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर में लगीं चार हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटों की बत्ती जल्द गुल हो सकती है।

जानें

इसकी वजह है बिलों का भुगतान। दरअसल नगरपालिका ने बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया है। बताया गया है कि यूपीसीएल को तीन करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करना है। यदि जल्द बिल नहीं चुकाया तो नगर में लगीं चार हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटों की बत्ती गुल हो सकती है। ऐसे में नगर की 60 हजार से अधिक की आबादी को स्ट्रीट लाइटों की रोशनी बंद हो जाएगी। ऐसे में लोगों को अंधेरे में आवाजाही करनी पड़ेगी।