अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। महिला कल्याण संस्था की ओर से होली महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसके दूसरे दिन आज रविवार को सुबह 11 बजे पल्टन बाजार स्थित सिद्ध नौला मंदिर से नंदादेवी मंदिर तक भव्य सांस्कृतिक जुलूस निकला।
होली के गीतों में झूमें होल्यार

इस जुलूस में शामिल महिलाओं ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया। जुलूस में महिलाएं होली गीत गाते हुए नृत्य करते हुए चल रही थीं। जुलूस देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी रही। किसी ने घर के झरोखे से जुलूस देखा तो किसी ने मकान की छतों से। यह जुलूस गंगोला मोहल्ला, लाला बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर पहुंचा। जुलूस में शामिल महिला होल्यारों ने मंदिर की परिक्रमा की और इसके बाद होलिकोत्सव शुरू हुआ। महिला होल्यारों ने तुम सिद्धि करो महाराज होली के दिनन में ब्रह्मा, विष्णु, महेश मनाऊं इनको पूंजू आज होली के दिनन में… आज हमर घर होली आई रै…,हां-हां छैला ना खेलो होली… आदि होली गीत गाए।
महिला संस्था के प्रयासों की सराहना की
प्रतियोगिता में महिला होल्यारों ने स्वांग, नृत्य, होली गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता लखचौरा ने महिला संस्था के प्रयासों की सराहना की।
जगह-जगह किया गया जलपान का आयोजन

विगत वर्षों की भांति अल्मोड़ा में होलिकोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक जुलूस का बाजार में शामिल महिलाओं के लिए धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा, विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा व नगर व्यापार मंडल की ओर से जलपान का आयोजन किया गया। यहां धर्म जागरण समन्वय एवं विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा के अरविंद चंद्र जोशी, मनोज सिंह पवार, सुनिल कुमार यादव, अंकित पांडे, धीरज साह, संजय कुमार टम्टा, अतुल साह, सूरज वाणी, अतुल वर्मा, शंकर जोशी, दीप चंद्र जोशी, इंद्र गोस्वामी, गौरव कुमार, आशीष कुमार, सार्थक साह, मयूरेष साह, कमल मेहता, प्रकाश कुमार व नगर व्यापार मंडल से अध्यक्ष सुशील साह, प्रत्येश पांडे, अमन नज्जौन, कार्तिक साह सहित कई लोगों मौजूद रहे।