सेना में लेफ्टिनेंट बनी अल्मोड़ा की दीक्षा मेहता, क्षेत्र में खुशी की लहर

अल्मोडा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज हमारे पहाड़ की बेटियां देश दुनिया में ऊंचा मुकाम हासिल कर खुब नाम कमा रही है। इसके अलावा देश सेवा में भी लड़कियां पीछे नहीं है।

सेना में अफसर‌ बनी दीक्षा मेहता

अल्मोड़ा की होनहार बेटी भारतीय सेना में अफसर बनी है। जी हां हवालबाग के मेहतगांव निवासी दीक्षा मेहता सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। वर्तमान में हल्द्वानी रह रहे दीक्षा के पिता प्रीतम सिंह मेहता सेना के ईएमई से 2019 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जबकि माता कमला मेहता गृहिणी हैं। दीक्षा की इस उपलब्धि पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं क्षेत्र में खुशी की लहर है।