अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस, समाज में महिलाओं की बताई भागीदारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के एस.एस.जे. परिसर अल्मोड़ा के शिक्षा संकाय में आज़ादी के 75 वर्ष एवं जी-20 के तहत धूमधाम से महिला दिवस मनाया गया।

महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम

इस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा संकाय विभागाध्यक्ष प्रो. भीमा मनराल के दिशा निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री बसंती दीदी, नीलम नेगी, मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने रखें अपने विचार

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के डायरेक्टर प्रो. प्रवीण बिष्ट के द्वारा की गई। अतिथि के रूप में प्रो. इला शाह, प्रो. जी एस बिष्ट, प्रो. शेखर जोशी, प्रो सोनू द्विवेदी मौजूद रहे। विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वान अतिथियों द्वारा आज़ादी के 75‌ वर्ष और महिला सशक्तिकरण पर विशिष्ट, अमूल्य एवं अतुलनीय विचार रखे गए। कार्यक्रम में महिला शिक्षा, महिला स्वास्थ्य, महिला जागरूकता, महिलाओं की सामाजिक भागीदारी के रूप में वक्ताओं ने अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में महिलाओं की महत्ता और सहभागिता का किया वर्णन

इस मौके पर कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट द्वारा विभिन्न उपन्यासों में निहित पंक्तियों जैसे- नारी तुम श्रद्धा हो, पीयूष स्त्रोत सी बहा करो इत्यादि द्वारा छात्रों के समक्ष महिलाओं की महत्ता और सहभागिता का वर्णन किया। इसके अलावा पद्मश्री बसंती दीदी ने अपने व्यक्तिगत जीवन के चंद लम्हों को साझा करते हुए, नारीशक्ति की झलक को सामने रखा।

महिलाओं को दी जाए‌ शिक्षा

विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय प्रो. भीमा मनराल ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिला स्वास्थ्य और महिला शिक्षा को लेकर जोर देने की बात कही। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि एक शिक्षित महिला ही शिक्षित समाज का निर्माण करती है। महिलाओं को अधिक से अधिक शिक्षित और स्वावलंबी होने की आवश्यकता है।

बालिकाओं को कानूनी रूप से करें शिक्षित

विधि संकाय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जी एस बिष्ट  ने महिला सशक्तिकरण की चर्चा को लिंग आधारित राजनीति का नाम देते हुए अपने विचार दिये। उन्होंने बलिकाओ को कानूनी रूप से शिक्षित करने, सजग बनाने और उचित शिक्षा देने पर बल दिया। इसके अलावा बी. एड. एवं एम. एड. के विद्यार्थियों द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य, गीत एवं नाटक प्रस्तुत किया।

यह लोग रहें मौजूद

इस कार्यक्रम में प्रो. भीमा मनराल, असिस्टेंट प्रो. नीलम, असिस्टेंट प्रो. संगीता पवार, ममता असवाल, ममता कांडपाल, संदीप पांडे, सरोज जोशी, अंकिता एवं सोच संस्था की ओर से आशीष पंत, कल्पना उप्रेती, मनदीप, दीपाली, प्रियंका और हिमांशी आदि मौजूद रहे।