अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में फ्लोर मील के स्पेयर पार्टस आर्डर पर बिल में कंपनी ने गलत मोबाइल नंबर डाल दिया, जिससे डिलीवरी नहीं होने व्यक्ति को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
जानें पूरा मामला
इसके अलावा पीड़ित ने बताया कि इससे उसका स्वरोजगार भी ठप पड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में बताया गया है कि अल्मोड़ा स्थित एलआरशाह रोड निवासी मनीष जीना ने फ्लोर मील स्पेयर पार्ट्स के लिए आर्डर किया था। उसी दिन गूगल पे के माध्यम से कानफाइडर इंडस्ट्री को 5370 रुपये भुगतान किया। इस राशि में स्पेयर पार्ट्स का किराया भी शामिल था। कंपनी ने शिकायतकर्ता को स्पेयर पार्टस का बिल भेजा था। बिल में शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर गलत अंकित था। पार्स लेकर पहुंचे डिलीवरी ब्वाय ने मनीष से ओटीपी मांगी। लेकिन डिलीवरी ब्वाय के पास सही मोबाइल नंबर नहीं होने से ओटीपी गलत नंबर में जनरेट हो रही थी। डिलीवरी ब्वाय ने पार्सल देने को मना कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि मोबाइल नंबर सही करवाने के बाद भी उसे पार्सल नहीं मिला। वह स्वरोजगार के लिए मसाला चक्की चलाता है। स्पेयर पार्ट्स नहीं होने के चलते कामकाज ठप है।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष ने दिए यह आदेश
जिसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के समक्ष रखा। इस मामले में जिला उपभोक्त विवाद प्रतितोष आयोग ने संबंधित कंपनी को दो हजार रुपये मानसिक क्षति व स्पेयर पार्टस की पूरी रकम वापस करने के आदेश दिए हैं। समय पर कुल 7370 रुपये भुगतान नहीं करने पर छह प्रतिशत की दर से वार्षिक ब्याज अदा करने के आदेश दिए हैं।