अल्मोड़ा: होमगार्ड के जवान ने दिया ईमानदारी का परिचय, लौटाया खोया मोबाईल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां दिनांक 9/06/2022 को बागेश्वर से रानीखेत बारात में आये कैलाश चौबे पुत्र गणेश चौबे निवासी बागेश्वर उम्र 32 वर्ष का मोबाईल फोन वीवो जो रात्रि ड्यूटी में नियुक्त होमगार्ड मनोज नेगी कोतवाली रानीखेत को मिला।

दिया ईमानदारी का परिचय-

जिनके द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए उक्त मोबाईल कोतवाली रानीखेत में जमा करवाया गया। कैलाश चौबे उपरोक्त को कोतवाली पुलिस द्वारा सूचित कर फोन के संबंध में अवगत कराया गया।

जताया आभार-

आज दिनांक 10 /6/ 2022 को कैलाश चौबे द्वारा थाने आ कर अपनी फोन की पहचान बताने पर उनका मोबाईल सुपुर्द किया गया। कैलाश चौबे द्वारा रानीखेत पुलिस एवम जवान की ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा व आभार व्यक्त किया गया।