अल्मोड़ा: 25 ग्राम पंचायतों को नगरपालिका में किया जाएगा शामिल, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में 25 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका में शामिल किया जाएगा।

प्रस्ताव तैयार-

इसी संबंध में शासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद आज पालिका सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें‌ अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि शासन की ओर से निकायों के सीमा विस्तार के लिए निर्देश जारी किए गए है। निर्देश मिलने के बाद नगर निकाऐं सीमा विस्तार की तैयारी में जुट गए है। शासन के आदेश के बाद पालिका की ओर से 25 ग्राम पंचायतों को पालिका सीमा में शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।

यह लोग रहें उपस्थित-

इस दौरान बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने की। यहां बैठक में सभासद दीपा साह, राजेंद्र तिवारी, सचिन आर्या, विजय पांडे, हेम चंद्र तिवारी, दीप्ती सोनकर, आशा रावत, मनोज जोशी, अमित साह, दीपक वर्मा, अर्जुन बिष्ट, एसआई लक्ष्मण सिंह, बसंत बल्लभ पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।