अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अब कोरोना वायरस का खतरा कम हो गया है, लेकिन हमें सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। अभी अल्मोड़ा जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तीसरी डोज के लिए साढ़े सात लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।
कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि टीके के अभाव में अभी ढाई लाख लोगों का टीकाकरण नहीं हो सका है। वहीं वर्तमान में विभाग के पास सिर्फ तीन हजार डोज ही उपलब्ध है। ऐसे में टीकाकरण का अभाव बना हुआ है।