अल्मोड़ा: रानीखेत में कैंट बोर्ड चुनाव का बहिष्कार, संघर्ष समिति ने शुरू किया धरना

अल्मोड़ा के रानीखेत से जुड़ी खबर सामने आई है। रानीखेत में कैंट बोर्ड चुनाव बहिष्कार के अभियान ने आंदोलन का रूप ले लिया है। शुक्रवार को कैंट बोर्ड चुनाव बहिष्कार समिति के बैनर तले लोगों ने नगर के गांधी पार्क में सांकेतिक धरना शुरू किया।

कैंट चुनावों के बहिष्कार को बताया जरूरी

इस मौके सभा में वक्ताओं ने रानीखेत के अस्तित्व के लिए कैंट चुनावों के बहिष्कार को जरूरी बताया। नारेबाजी के साथ हर हाल में चुनाव बहिष्कार करने का ऐलान किया। सभी से मुहिम में सहयोग की अपील की गई।