अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला अस्पताल की पैथोलाजी की सेमी ऑटो बायोकेमिस्ट्री एनलाइजर मशीन खराब हो गई है।
मरीजों की बढ़ी परेशानी-
जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। जिला अस्पताल में हर रोज करीब 40 से अधिक मरीज रक्त जांच को पहुंचते हैं। लेकिन अस्पताल में स्थापित सेमी ऑटो बायोकेमिस्ट्री एनलाइजर मशीन इन दिनों खराब हो गई है। जिससे यहां रक्त की विभिन्न जांचें नहीं हो पा रहीं है। रक्त जांच नहीं होने से खासकर दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। मजबूरन मरीजों को अधिक धरनराशि खर्च कर निजी लैबों की दौड़ लगानी पड़ रहीं है।