अल्मोड़ा: चोरों के बुलंद हौसले, एटीएम का तोड़ा ताला, सेंटर लॉक तोड़ने में हुए नाकाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां लगातार चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। एक ऐसा ही मामला मटेला से सामने आया है।

जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा-कोसी हाईवे में मटेला के पास स्थित एटीएम का चोरों ने ताला तोड़ दिया। गनीमत रही कि चोर शटर का सेंटर लॉक नहीं खोल सके। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। जिसके बाद बैंक प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना की जानकारी बैंक कर्मियों को मंगलवार को पता चलीं। चोरों ने सीसीटीवी के कनेक्शन भी काटे हुए थे। इससे घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद नही हुई।