अल्मोड़ा: पुलिस ने नियमों का उल्लघंन करने पर 11 वाहन चालकों पर की कार्यवाही, 06 वाहन सीज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है और नियमों का उल्लघंन करने वालो पर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का अभियान जारी-

इसी क्रम में रविवार को अल्मोड़ा पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में यातायात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर 11 चालकों पर कार्रवाई की। इसके साथ ही नो पार्किंग जोन में खड़े 6 वाहनों को सीज किया।