अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट में मल्ली मिरई में वायरल फैल रहा है।
वायरल का खतरा
इस वायरल से कई लोगों के पशु बीमार हैं जबकि 12 से अधिक पशु मर चुके हैं। बताया गया है कि इस बीमारी से पशुओं के गले में गांठ बन रही है। पेट फूल रहा है। चारा छोड़ने के बाद पशु मर रहे हैं। जिससे पशुपालक चिन्तित हैं। वहीं ग्रामीणों ने तत्काल गांव में शिविर लगाकर पशुओं का उपचार कराने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा इसे लंपी वायरस बताया जा रहा है।