अल्मोड़ा: पद्मविभूषण स्व.बीडी पांडे की स्मृति में 11वें संवाद विमर्शशाला कार्यक्रम का आयोजन, पलायन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मुद्दे पर हुई चर्चा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पूर्व राज्यपाल पद्मविभूषण स्व. बीडी पांडे की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पलायन को रोकने के लिए रोजगार के अवसर विकसित करने होंगे

जिसमें पूर्व कैबिनेट सचिव, पश्चिम बंगाल और पंजाब के राज्यपाल पद्मविभूषण स्व.बीडी पांडे की स्मृति में उत्तराखंड सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा संस्थान में 11वें संवाद विमर्शशाला कार्यक्रम में पलायन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था विषय पर चर्चा की गई। साथ ही पलायन पर चिंता जताई। इस मौके पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित किए जाने की जरूरत है। साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बेहतर करनी होगी।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर जीबी पंत पर्यावरण, विकास संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील नौटियाल, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत, पलायन निवारण आयोग के सदस्य सुरेश सुयाल, अनिल शाही, पूर्व महालेखा परीक्षक निरंजन पंत, पूर्व प्रोफेसर डॉ. जेएस रावत, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, डॉ. बीडी एस नेगी, दीवान धपोला, वसुधा पंत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय ने विचार रखे। कार्यक्रम में सभासद हेम तिवारी, तारा जोशी, लता पांडे, कैलाश गुरुरानी, विनय किरौला, रघु तिवारी, अनुराधा पांडे, पूरन तिवारी, उत्तराखंड सेवा निधि के कमल जोशी, रमा जोशी आदि मौजूद रहे।