अल्मोड़ा दुखद: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

अल्मोड़ा से जुड़ी‌ दुखद खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोमेश्वर-अल्मोड़ा मोटरमार्ग में एक आल्टाे कार अनियंत्रित होकर नदी के पास खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।

खाई में गिरा वाहन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात आल्टो कार संख्या यूके 04 – 0688 सोमेश्वर से अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। भगतोला के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे नदी के किनारे खाई में जा गिरा। आज मंगलवार की सुबह आस-पास के लोगों ने कार नदी किनारे गिरी हुई देखी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

बागेश्वर निवासी था चालक

मौके पर पुलिस पंहुची। पुलिस ने चालक को बाहर निकाला। उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बागेश्वर जिले के गरुड़ निवासी सुरेश जोशी पुत्र परमानंद जोशी के रूप में हुई है।