अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। चैत्र नवरात्र है। जिस पर गायत्री परिवार का चैत्र नवरात्र में पशुबलि उन्मूलन को जनजागरण अभियान जारी है।
लोगों को किया जागरूक, की यह अपील
इसी क्रम में आज मंगलवार को तीन गांवों के लोग बलि को 11 बकरे लाये थे। जनजागरण के तहत गायत्री परिवार ने उन्हें मंदिरों में पशुबलि पर पूर्ण रोक संबंधी उच्च न्यायालय के आदेशों की जानकारी दी। जिसके बाद इससे प्रेरित होकर श्रद्धालु पशुबलि को लाये गये बकरों को वापस ले गए। साथ ही अब अपने क्षेत्र के आसपास के लोगों को भी पशु बलि उन्मूलन के लिए जागरूक करने की बात कही।
यह लोग रहें शामिल
जनजागरण अभियान में तारा बगड़वाल, मीनू भट्ट, ऊषा जोशी, भावना मनकोटी, सरोज मेलकानी, सरोज भट्ट, निर्मला अधिकारी, नीलम नेगी, मंजू जोशी, भीम सिंह अधिकारी आदि शामिल रहे।