अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सरकार के एक साल पूरे होने पर ताकुला विकास खंड के पच्चीसी गांव में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रगतिशील किसान ललित मोहन लोहनी को सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।
बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
जिसमें ग्राम पंचायत पच्चीसी में सरकार के एक साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों व सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शिविर लगाकर लोगों की समस्यायों का वही पर निपटारा किया गया। साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे जैसे सब्जी उत्पादन, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन, बागवानी,व क्रषि श्रेत्र में, काश्तकारों को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्टाल लगाकर अपने अपने उत्पादों की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को दी।
डैमेस्क गुलाब की खेती के साथ पारम्परिक फसलों के सफल उत्पादन के प्रयास की सराहना की
इसी क्रम में प्रगतिशील किसान ललित मोहन लोहनी को क्रषि विभाग उत्तराखंड सरकार अल्मोड़ा जिले के मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, मुख्य उधान अधिकारी सतीश शर्मा व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने एक घरेलू आटा चक्की ( मसाला चक्की) अनुदान में व 10000(दस हजार रुपए) की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा व अन्य अधिकारियों ने इनके द्वारा किए जा रहे डैमेस्क गुलाब की खेती के साथ पारम्परिक फसलों के सफल उत्पादन में इनके प्रयास की प्रशंसा की। ताकुला के सहायक कृषि अधिकारी विरेन्द्र रौतेला ने लोगों से इनके रोजगार परक काम से प्रेरणा लेने की अपील की।
इनका जताया आभार
इस मौके पर ललित मोहन लोहनी ने सगन्ध पौधा केन्द्र सैलाकुई देहरादून, जिलाधिकारी अल्मोड़ा व मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य उधान अधिकारी व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा का व ताकुला विकास खंड के खंड विकास अधिकारी ( बी. डी. ओ.) राजेन्द्र प्रसाद ,एन. आर. एल. एम. में बी. एम. एम. गणेश चिराल व सगन्ध पौधा केन्द्र सैलाकुई के अल्मोड़ा जिला प्रभारी विजय बमोला व विकास खंड ताकुला के सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया। जिनके कुशल प्रयास से ताकुला श्रेत्र में क्रषि से रोजगार प्राप्त करने को लोगों को मदद मिल रही है।