अल्मोड़ा: 01 अप्रैल: आज से पानी के दामों में होगी बढ़ोत्तरी, आम जनता की जेब पर पड़ेगा असर

आज 01 अप्रैल है। आज से बिजली के साथ पानी के दामों में भी इजाफा होने वाला है। इससे आम जनता की जेब पर काफी असर पड़ेगा।

पानी के दाम बढ़े

जिसमें अल्मोड़ा जिले में पानी की बढ़ी कीमतों का नया टैरिफ प्लान लागू होगा। पानी के बिल में 9 से 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। इससे जिलें के एक लाख से अधिक की जनता प्रभावित होगी। पानी व बिजली के दाम बढ़ने से लोगों में काफी आक्रोश भी बना हुआ है।