अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शुक्रवार को सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। रात भर खूब बारिश हुई।
बारिश से जनजीवन प्रभावित
बारिश के बीच दिन भर मौसम के तल्ख तेवरों से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इससे काफी ठिठुरन बढ़ गई। वहीं झमाझम बारिश हुई से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बेमौसम बारिश से किसानों और कृषि विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार यह फसल पकने का समय है। ऐसे में बारिश होने से फसल को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।