अल्मोड़ा: सीनियर क्रिकेट लीग: रानीखेत क्लब और रानीखेत क्रिकेटर्स के बीच आज होगा फाइनल मुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रानीखेत में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से नरसिंह मैदान में सीनियर पुरुष जिला क्रिकेट लीग चल रहा है ‌

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रानीखेत क्लब जीती

इसके दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रानीखेत क्लब की टीम ने मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रानीखेत क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.3 ओवर में 192 रन बनाए। विजय बोरा ने 52 रन, मनोज बिष्ट ने 33 रन और हेमंत ने 20 रनों का योगदान दिया। मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी के दीपक रौतेला, सूरज बिष्ट और निखिल बिष्ट तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 31.1 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

आज फाइनल मुकाबला

जिसके बाद प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज रविवार नौ अप्रैल को रानीखेत क्लब और रानीखेत क्रिकेटर्स के बीच खेला जाएगा।