अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहें है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।
कोरोना वायरस के बढ़ते केस
जिसके बाद अब धौलादेवी में उपचार को पहुंचे 15 वर्षीय बच्चें में कोरोना की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा में 15 वर्षीय किशोर उपचार के लिए आया था। पीड़ित को बुखार था, जबकि अन्य कोरोना लक्षण थे। संदिग्ध मरीज में लक्षण पाए जाने पर उसकी कोरोना जांच की गई। इस दौरान रेपिड एंटीजन जांच में उसकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव निकल गई। ब्लाॅक क्षेत्र के अंतर्गत इस वर्ष का पहला कोरोना का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित की जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल लिए, जिसके बाद पीड़ित को होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया। इससे पूर्व रानीखेत क्षेत्र में भी दो मरीज संक्रमित निकले थे।