अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट में पाली पछांऊ का ऐतिहासिक स्याल्दे-बिखोती मेला शुरू हो गया है।
13 से 15 अप्रैल तक मेले का आयोजन
जो 13 से 15 अप्रैल तक आयोजित हो रहा है। बिखौती मेले के तहत उत्तराखंड की काशी के नाम से विख्यात विमांडेश्वर में गुरुवार रात्रि आल, गरख और नौज्यूला धड़े के 14 जोड़ों ने नगाड़े निशान केसाथ भाग लेकर मेले की प्राचीन, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखने का संदेश दिया।
बिखौती मेला
आज कुमाऊं और गढ़वाल मंडल की सीमा के दोसान स्थित देवी मंदिर में बिखौती मेला लगेगा। इस बार मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। अल्मोड़ा जिले के साथ ही चमोली जिले में कर्णप्रयाग क्षेत्र के लोग भी इसमें शामिल होंगे।