अल्मोड़ा:अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत फायर‌ यूनिट ने गुरू एकेडमी पपरशैली के बच्चों को अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 18.04.2023 को फायर यूनिट अल्मोड़ा द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा की उपस्थिति में गुरू एकेडमी पपरशैली के बच्चों व स्कूल स्टॉफ को फायर स्टेशन अल्मोड़ा में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत आग का वर्गीकरण एवं प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी/प्रशिक्षण दिया गया।

फायर मॉक ड्रिल का आयोजन
     

इसके उपरांत फायर यूनिट द्वारा एस0एस0बी अल्मोड़ा में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन कर एस0एस0बी0 के अधिकारी/कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा व प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की जानकारी दी गई तथा अग्निशमन सेवा सप्ताह का प्रचार-प्रसार किया गया।