अल्मोड़ा: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत बैंको, पेट्रोल पंपों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत स्टाॅफ को अग्नि सुरक्षा के प्रति किया गया जागरुक

फायर यूनिट अल्मोड़ा व रानीखेत ने दिनांक- 20 अप्रैल 2023 को अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतिम दिवस अपने अपने नगर क्षेत्र में स्थित बैंको, पेट्रोल पंपों, रोडवेज डिपो व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत स्टॉफ को अग्नि सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का डेमो दिखाकर प्रशिक्षण दिया गया।

किया जागरूक

इसके उपरांत नगर के दुकानदारों व व्यापारियों को अग्निशमन उपकरणों की जानकारी देकर अग्नि से बचाव हेतु अग्निसुरक्षा के प्रति जागरुक कर सम्बन्धित पंपलेट बांटकर प्रचार- प्रसार किया गया।