अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां क्षेत्रीय संसाधन पंचायत ताकुला की बसौली में बैठक हुई।
किसानों को अदरक का बीज उपलब्ध न कराए जाने पर जताई नाराजगी
जिसमें सदस्यों ने पीएचसी ताकुला को सीएचसी का दर्जा दिलाने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने मई में इस हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भेजने का निर्णय लिया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष चंपा मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने उद्यान विभाग की ओर से किसानों को अदरक का बीज उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी जताई।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर आशा देवी, रेखा नगरकोटी, किरण भाकुनी, आशा भाकुनी, विमला भाकुनी, हेमा देवी, दया पांडे, दीप्ति भोजक आदि मौजूद रहे।