अल्मोड़ा: जेल में तैयार उत्पादों को मिलेगा बाजार, हुआ विक्रय केंद्र का शुभारंभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ‌जिला जेल में कैदी और बंदियों उत्पादों को तैयार किया है। इन्हें अब बाजार मिलेगा।

विक्रय केंद्र का शुभारंभ

जेल में उत्तराखंड कारागार श्रम सेवा स्वायत्त सहकारिता समिति का गठन किया गया है। इसके तहत बीते कल शुक्रवार को बागेश्वर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन सिंह ने उत्पाद विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। साथ ही बागेश्वर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल प्रशासन के इस प्रयास को सराहा।

इन उत्पादों का किया जाएगा विक्रय

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए यहां उत्पाद विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया है। जेल में बंदी बांस से बने सजावटी सामान, लकड़ी के गुलदस्ते, ऊन से बनी फूलों की मालाएं आदि बना रहे हैं। अब केंद्र से इन सभी उत्पादों का विक्रय किया जाएगा।