अल्मोड़ा: जागेश्वर महोत्सव का शुभारंभ, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा दर्शकों का मन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गुरुड़ाबांज में जागेश्वर महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

जागेश्वर महोत्सव का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया शुभारंभ

जो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दीप जलाकर किया। मां नैना सांस्कृतिक जन कल्याण समिति की तरफ से आयोजित महोत्सव के शुभारंभ पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का ढोल-नगाड़ों और छोलिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया।

रंगारंग कार्यक्रमों की रहीं धूम

इस दौरान उन्होंने कहा कि महोत्सव हमारी लोक संस्कृति के वाहक हैं। ऐसे आयोजनों से लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजा जा सकता है। महोत्सव में कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान कार्यक्रमों में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।