अल्मोड़ा: गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ रहा पेयजल संकट, ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है पानी की किल्लत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल का महीना है। जो अब खत्म होने वाला है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही ही जिले में पेयजल व्यवस्था चरमराने लगी है।

पेयजल संकट

यहां जिले के लमगड़ा और ताकुला में 12 से अधिक गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। नलों में पर्याप्त आपूर्ति न होने से लोगों को पानी के लिए घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। पानी न आने की समस्या से लोग परेशान हैं। लमगड़ा विकासखंड के मुख्य बाजार सहित धात, पौंधार, अनरियाकोट, पलना, छिलखोड़ा, असोटा और ताकुला के डोडियालगांव, सारकोट, भकुना, पाटिया गांव में जल संकट गहरा गया है। जिससे यहां की पांच हजार से अधिक की आबादी परेशान है।