अल्मोड़ा: पुलिस की महिला कर्मियों ने छात्राओं व महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थानाध्यक्षों को स्कूलों व थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के प्रति जागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

आत्मरक्षा के गुर सिखाए

दिनांक 26/04/2023 को अल्मोड़ा पुलिस ने विभिन्न स्कूलों व मोहल्लों में महिला सुरक्षा के प्रति अभियान चलाकर छात्राओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी व आत्मरक्षा के गुर सिखाये।

महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

महिला सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उपस्थित छात्राओं व महिलाओं को विस्तारपूर्वक बताया किस प्रकार संकट के समय आप आत्मरक्षा के गुर अपनाकर अपने आप को सुरक्षित कर सकते है ।

महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा कानूनों, मानव तस्करी आदि के बारे में जागरुक कर उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति, एसओएस बटन व महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, डायल 112 का उपयोग करने की जानकारी दी गई । उपस्थित महिलाओं का गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया ।