अल्मोड़ा: दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। अल्मोड़ा जिले के रैंगल गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया है।

पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को प्राथमिक पाठशाला रैंगल में छुट्टी के बाद अल्मोड़ा लौट रहीं शिक्षिका को पिंजरे में कैद गुलदार दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही गुलदार को देखने के लिए मौके पर भीड़ उमड़ गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को पिंजरे सहित अल्मोड़ा के मृग विहार स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गई। गुलदार के पिंजरे में कैद होने से लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने पांच दिन पूर्व ही यहां पिंजरा लगाया था जिसमें उसे कामयाबी मिली है।