अल्मोड़ा: छावनी क्षेत्र में टुल्लू पंप से पानी खींचने की मिल रही शिकायत, नहीं रूकी प्रक्रिया तो होगी कार्रवाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा के रानीखेत में छावनी क्षेत्र में लोगों के टुल्लू पंप से पानी खींचने की शिकायत के बाद छावनी परिषद ने कड़ा रुख अपना लिया है।

होगी सख्त कार्रवाई

जिस पर कहा गया है कि पानी खुलते वक्त लोग मेन लाइन में टुल्लू पंप से पानी खींच रहे हैं। इसके अलावा कई लोग घरेलू पेयजल लाइन को निजी प्लंबर के सहयोग से मुख्य लाइन से जोड़ रहे हैं। जिससे पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस पर चेतावनी दी है कि यदि यह प्रक्रिया नहीं रुकी तो छावनी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।