अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट में भूतपूर्व सैनिक लीग बिंता, गगास, कुंवाली, बग्वालीपोखर की बैठक आयोजित हुई।
ईसीएचएस में होगा सुधार
इस बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। इसमें पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस में सुधार के लिए चल रही प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही बताया गया कि जंतर मंतर दिल्ली में 20 फरवरी से धरना भी दिया जा रहा है। धरने के लिए पूर्व सैनिकों से सहयोग करने की अपील की। इसके लिए पूर्व अध्यक्ष और ग्रुप एडमिन कुंवर सिंह नेगी से संपर्क किया जा सकता है।