अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के फलसीमा गांव में भू-माफियाओं की घुसपैठ बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
निकलेगी रैली
भूमि बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले फलसीमा के ग्रामीण ‘भूमाफिया भगाओ पहाड़ बचाओ’ रैली निकालने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि 13 मई को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर रैली निकाली जाएगी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
सड़कों पर उतरने की चेतावनी
जिस पर ग्रामीणों ने भूमाफियाओं की घुसपैठ रोकने के लिए सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।