अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में चमड़खान के नौगांव फयाटनौला में युवक को निवाला बनाने वाला गुलदार अब भी बाहर घूम रहा है।
आतंक का पर्याय गुलदार अब तक पिंजरे में कैद नही हुआ
यह गुलदार एक हफ्ते बाद भी पिंजरे में कैद नहीं हो सका है। इससे लोगों में काफी डर बना हुआ है। वन विभाग को अभी भी गुलदार के आदमखोर घोषित होने का इंतजार है। वहीं कैमरा ट्रैप और ड्रोन के माध्यम से गुलदार की मूवमेंट पता करने के प्रयास किए जा रहे हैं।