उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रपुर में एक युवक की संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर मौत
मिली जानकारी के अनुसार बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के भूरारानी रेलवे लाइन पर संदिग्ध हालात में एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी 22 वर्षीय इन्दर कुमार पुत्र गोविन्द राम भूरारानी मोहल्ले के रूप में हुई है। पुलिस ने परिवार को इसकी सूचना दे दी है। परिवार अल्मोड़ा से रूद्रपुर को रवाना हो गया है।