अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में आठ चले गए चिकित्सक वापस आ गये है। इस संबंध में आदेश जारी किया है।
मरीजों ने ली राहत की सांस
आदेश के बाद संबद्ध डाक्टरों ने फिर से बेस अस्पताल में सेवाएं देेेना शुरू कर दिया है। बीते गुरुवार को चिकित्सकों के वापस लौटने से अल्ट्रासाउंड समेत अन्य सुविधाएं सुचारू हो गई। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। मेडिकल कॉलेज के आधीन बेस चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने को चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने एक वर्ष पूर्व रेडियोलाजिस्ट, ईएनटी, आई सर्जन, पैथोलॉजी लैब प्रभारी सहित आठ सीनियर रेजिडेंट को संबद्ध किया था। स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल कालेज प्रशासन से वार्ता चल रही थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन चिकित्सकों को फिर से अग्रिम आदेशों तक बेस में संबद्ध कर दिया। इधर गुरुवार को आठों डाक्टरों ने फिर से बेस अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया। यहां चार दिनों बाद अल्ट्रासाउंड संचालित हाेने से मरीजों ने राहत की सांस ली।