अल्मोड़ा: गर्मी बढ़तें ही बढ़ रहा पेयजल संकट, बनी दो योजनाएं नहीं आ रही काम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मई का महीना है। अब मौसम भी साफ हो रहा है। दोपहर में तेज धूप से गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में पेयजल संकट भी गहराने लगा है।

पेयजल संकट

वहीं यहां मौलेखाल बाजार और आसपास के लोगों की प्यास बुझाने के लिए बनीं शशिखाल-कोटेश्वर और गुलार-करगेत योजनाएं भी काम नहीं आ रही हैं। यहां गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र की चार हजार से अधिक आबादी परेशान है। वहीं बताया गया है कि ऐसे में जल संस्थान तीसरे दिन पानी की सप्लाई दे रहा है।। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नल में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है और स्टैंड पोस्ट पर 20 लीटर पानी के लिए भी घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।