अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल शनिवार को भू-माफियाओं के विरोध में रैली निकाली गई। विभिन्न स्थानों में यह रैली निकाली गई। इस रैली में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई।
विशाल रैली का आयोजन
इस मौके पर भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई और सशक्त भू कानून बनाने की मांग कर विभिन्न संगठनों ने विशाल रैली निकाली। लोगों ने ‘भू-माफिया भगाओ, पहाड़ बचाओ, उत्तराखंड बचाओ’ के नारे लगाए। जिस पर लोगों ने कहा कि प्रदेश में सत्ता में बारी-बारी से काबिज राष्ट्रीय दलों ने यहां की प्राकृतिक संपदाओं को पूंजीपतियों पर लुटाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भू माफिया जल, जंगल, जमीन पर अवैध कब्जा कर स्थानीय लोगों को उनके हक से वंचित कर रहे हैं। संगठनों ने एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर राजेंद्र रावत, विनोद सिंह बिष्ट, डॉ. उमा भट्ट, भावना पांडे, ईश्वर जोशी, गोपाल सिंह चम्याल, राजेंद्र सिंह राणा, नारायण राम, चंद्रशेखर बनकोटी सहित कई लोग मौजूद रहे।