अल्मोड़ा: लमगड़ा में उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, घर तक पहुंचेगा रसोई गैस वाहन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। यहां जिले के लमगड़ा ब्लॉक के उपभोक्ता के लिए राहत की खबर है।

लोगों को मिलेगी राहत

लमगड़ा ब्लॉक के अनरियाकोट, सत्यों, निसनी, तुलेड़ी, कल्टानी, धारिरौ, सिरसोड़ा समेत 40 से अधिक गांवों के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। यहां पहली बार लमगड़ा में रसोई गैस का वाहन पहुंचेगा। अब लोगों को सिलिंडर भराने के लिए पांच से सात किमी की दौड़ नहीं लगानी होगी। इंडेन गैस सर्विस पहली बार यहां रसोई गैस वाहन भेजने की सुविधा उपभोक्ताओं को दे रहा है। यह सुविधा शुरू भी हो गई है।