अल्मोड़ा: लावारिस पशुओं से मिलेगी निजात, पालिका चलाएगी अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा की सड़कों में लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे लोगों व वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कतें हो रही है।

लावारिस पशुओं को भेजा जाएगा गौ सदन

वहीं अब अल्मोड़ा में लावारिस पशुओं के बढ़ते आतंक से निजात मिलेगी। इसके लिए अब पालिका कड़े कदम उठाने जा रहीं है। जी हां पालिका की ओर से इसी सप्ताह लावारिस जानवरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा। जिसके बाद पकड़े गए मवेशियों को ज्योली स्थित गौ सदन पहुंचाया जाएगा।‌ यहां नगर में घुमते सभी जानवरों को पकड़कर ज्योली स्थित गौशाला पहुंचाया जाएगा। वहीं पशुपालक भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।