अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी की भूमि पर कब्जा कर भू-माफियाओं ने इसे अपराध, अराजकता, गुंडागर्दी का केंद्र बना दिया- पीसी तिवारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भूमाफिया भगाओ पहाड़ बचाओ जन अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न संगठनों ने बैठक आयोजित की।

कहीं यह बात

इस बैठक के संयोजक और उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी में सक्रिय माफिया ने यहां सार्वजनिक भूमि कब्जा कर इसे अपराध, अराजकता, गुंडागर्दी का केंद्र बना दिया है। डांडा कांडा में सैकड़ों नाली भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। फलसीमा, चितई में फर्जी तरीके से सैकड़ों नाली भूमि खरीदी गई है। इसके साथ ही इसमें वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के साथ अल्मोड़ा में बाहरी लोगों की जमीन पर नजर है। जमीन की खरीद-फरोख्त और कब्जे बढ़ रहे हैं जो भविष्य के लिए चिंताजनक है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार और प्रशासन को इन सब मामलों की जांच कर भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

यह लोग रहें मौजूद

इस बैठक में सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, उपपा महासचिव एडवोकेट नारायण राम, एडवोकेट जीवन चंद्र, चंद्रशेखर बनकोटी, अमीनुर्रहमान, उछासं की भावना पांडे, मनीषा आर्या, भुवन चंद्र पंत, आनंदी वर्मा, सरिता मेहरा आदि मौजूद रहे।